Thursday 12 October 2017

दरभंगा - स्वक्षता पखवाड़ा को लेकर ग्राम सभा आयोजित - अलीनगर



दरभंगा की खबरों को पढ़ने के लिए लिंक पर करें एक Click  - दरभंगा - स्वक्षता पखवाड़ा को लेकर ग्राम सभा आयोजित - अलीनगर 

दरभंगा - स्वक्षता पखवाड़ा को लेकर ग्राम सभा आयोजित : अ
लीनगर 


                                                                                  एम राजा की रिपोर्ट

जिला के अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के अलीनगर पंचायत भवन कार्यालय में मुखिया मनेसुर्रह्मान की अध्यक्षता में ग्राम समृद्धि एवं स्वक्षता पखवाड़ा को लेकर एक दिवसीय ग्राम सभा का आयोजन किया गया । मजे की बात तो ये है कि इस बैठक में इंद्रा आवास सहायक अमरजीत कुमार को मुख्य रूप से कार्यों की जानकारी के लिए प्रखंड से इस काम के लिए जिम्मेदारी दी गई परंतु आवास सहायक खुद ही इस बैठक से नदारद रहें जिससे बैठक में आए लोगों ने खासी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की काम की जानकारी जिसको देना था वो खुद ही इस बैठक से गायब है जिस कारण हमलोग का समय भी बर्बाद हुआ और कोई काम भी नही हुआ।जहां इस मौके पर पंचायत के उप मुखिया भवेंद्र कुमार यादव , पंचायत सचिव राम विनोद चौधरी , विकास मित्र , रोहित कुमार , अर्जुन ठाकुर , शंकर यादव सहित कई अन्य भी उपस्थित थे।




                                               


  










                                        दरभंगा - शिक्षकों की दिवाली रहेगी फीकी , मूल्यांकन कार्यों में बने रहेंगें - रफीउद्दीन

                                                     एम राजा की रिपोर्ट

दरभंगा - बिहार पंचायत - नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रफीउद्दीन ने एक प्रेस विज्ञाप्ति में कहा कि दिवाली महान पर्व पर भी शिक्षक संकुल में बने रहेंगे जहां सरकार प्रारंभिक विद्यालयों में बिना पुस्तक के ही परीक्षा लिए वहीं  अब संबंधित पदाधिकारियों से लेकर सरकार तक दिवाली जैसे महान पर्व पर शिक्षकों को कॉपी मूल्यांकन में दिनांक 13 अगस्त 2017 से 23 / 10/ 17 तक सोची समझी साजिश के तहत लगा रहें हैं जबकि विद्यालयों में दिनांक 19 अकटुबर 17 से छुट्टी हो रही है जबकि संघ द्वारा दिनांक 11 अकटुबर 17 को DEO , DPO , SSA को कॉपी जांच मूल्यांकन की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह भी किया गया परंतु पदाधिकारी ने कोई सुधि तक नहीं दी ली गई नियोजित शिक्षकों की दिवाली इस बार फीकी ही रहेगी





दरभंगा - त्रिदिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार एवं उप-मुख्यमंत्री सुमो के शिरकत करने की प्रबल संभावना


                                                                     एम राजा  की रिपोर्ट 

दरभंगा, इस वर्ष त्रिदिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह आगामी 2 नवंबर से आयोजित की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री नीतिश कुमार एवं उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के शामिल होने की प्रबल संभावना है। उपरोक्त आशय की जानकारी विद्यापति सेवा संस्थान के कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी 'बैजू' ने दी ! आगे उन्होंने  समारोह के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि समारोह के प्रथम दिवस को भव्य उद्घाटन के साथ-साथ समस्त मिथिला के विभूतियों को श्रद्धांजलि, विद्यापति संगीत एवं मिथिला-मैथिली व मिथिलांचल के समग्र विकास के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। दूसरे दिन 3 नवंबर के पूर्वाह्न में दहेज प्रथा के समाप्ति विषय पर सेमिनार तथा संध्या में विराट कवि सम्मेलन, नाटक का मंचन एवं मिथिला के पारंपरिक गीत-नृत्यों का मनोहारी कार्यक्रम आहूत किया जाएगा। अंतिम दिवस 4 नवंबर को संध्या काल से सुबह तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम में भारत एवं नेपाल के कई राजनेता, समाजसेवी, कवि, कलाकार, शिक्षाविद् भी शामिल होंगे। इसके अलावे उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सामाजिक-सांस्कृतिक-साहित्यिक जैसे विविध क्षेत्रों में अवदान के लिए संबंधित विद्वानों एवं समाजसेवीयों को मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा।
        मौके पर मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत झा, चन्द्रेश, हरिश्चन्द्र झा, चन्द्रशेखर झा 'बूढा भाई', डा बुचरू पासवान, उदयकांत मिश्र, रमणजी इत्यादि उपस्थित थे



                                                  दरभंगा - अहियारी दक्षिणी पंचायत में आमसभा का आयोजन


                                                                            एम राजा  की रिपोर्ट 

 जिला  के जाले प्रखंड के पंचायत राज अहियारी दक्षिणी स्थित पंचायत भवन पर मुखिया नागेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में प्रखण्ड द्वारा निर्गत पत्रांक - 2064 के आलोक में आम सभा का आयोजन किया गया । आमसभा में ग्रामीण आवास सहायक आलोक रंजन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण ) का सत्र:- 2016-17 के सूचि को पढ़कर आमजन को सुनाया । फिर आलोक रंजन ने इस बैठक में सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार नवनिर्मित आवास का भूमि पूजन और गृह प्रवेश का कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। बैठक में मुखिया नागेन्द्र शर्मा ने लोगों को आवास बनाने के लिए प्रेरित किया । इस बैठक में सरपंच श्रवण कुमार साह , वार्ड सदस्य रामहृदय रॉय , मो. वारीक , संजय कुमार राय , पंच पति मो.0 मालिक सहित सैकडों ग्रामीण वहाँ उपस्थित थे ।





                                                दरभंगा - साईवर क्राईम का बढ़ता जाल , खाते से उड़ाए हजारों रूपये - सिंघवारा 



                                                                      एम राजा की रिपोर्ट 


दरभंगा - सिंघवारा  थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनिकौली पंचायत गांव की  एक महिला शीला देवी पती ग्राम सेवक भगत ने बताया की मेरे  एकाउंट से  उचकको ने दस हजार रुपये उड़ा लिया  है  इस संबंध में पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाना में FIR दर्ज की गई है जिसमें कहा गया है कि 11 अक्टूबर को मोबाइल नंबर 90838 81246 से फोन आता है और  कहा जाता है  कि मै  स्टेट बैंक सिंघवाड़ा से बोल रहा हूँ  आप का खाता बंद हो गया है उसे ठीक करना है अपना  बैंक अकाउंट नम्बर बताइए  पीड़िता के बैंक अकाउंट नम्बर की जानकारी देती ही कुछ देर के बाद उसके मोबाइल पर 9999 रुपए निकल जाने का मैसेज पहुंचा! पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ऐसी जानकारी पीड़िता ने दी !






                                        दरभंगा - समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर हुई बैठक - बिरौल 



                                                                     एम राजा की रिपोर्ट

दरभंगा - टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में बिरौल स्थित संघ कार्यालय बलिया रोड बिरौल में हुई ! बैठक को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने बताया कि संघ को बिहार के तमाम नियोजित शिक्षकों को न्यायालय पर पूर्ण आस्था व विश्वास है  कि वह समान कार्य के बदले समान वेतन पर आदेश शिक्षकों के हित में जारी करेगी। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार से मांग कि अगर थोड़ी सी भी संवेदना बची है तो न्यायालय के आदेश से पूर्व ही समान कार्य के बदले समान वेतन लागू करें।तो वहीं प्रखंड सचिव दस्तगीर आलम ने कहा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ढुल मूल रवय्ये के कारण आज 20 हजार शिक्षक  प्रशिक्षण का सत्र पूरा करने के बाद भी अप्रशिक्षित  के रूप में कार्य कर रहे हैं । बैठक के  मौके पर संघ के दर्जनों कार्यकर्ता  सह शिक्षक उपस्थित हुए।






                                                  




No comments:

Post a Comment

एक साथ पांच दहेज़ मुक्त विवाह हुआ सम्पन, ग्रामीण क्षेत्रों में अंतर्जातीय विवाह से चौक चौराहा गर्म -अलीनगर【 D News ब्यूरो एम् राजा 】

एक अंतर्जातीय सहित पांच शादियां हुई अलीनगर से D News संवाददाता     【 D News ब्यूरो एम् राजा】       अलीनगर के जौघट्टा गांव में आयोजित दहेज...