Saturday 21 October 2017

दरभंगा : संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ के मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर ज्ञान यज्ञ का किया सुभारम्भ - बिरौल

दरभंगा दर्पण अपडेट

एम राजा अपडेट
21 OCTOBER 17

दरभंगा : संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के  शुभारंभ के मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर ज्ञान यज्ञ का किया सुभारम्भ - बिरौल

दरभंगा/बिरौल : नव युवक एकता मंच के द्वारा आयोजित समस्त ग्रामीणों के सहयोग से  बिरौल प्रखंड के पड़री गांव स्थित सतीस्थान में ज्ञान यज्ञ का सुभारम्भ बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किए। यह ज्ञानयज्ञ 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2017 शुक्रवार तक चलेगा। भागवताचार्य, व्याकरणाचार्य एवं मानस मर्मज्ञ बाल व्यास श्री श्रवण दास जी महराज ने कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं को भागवत कथा के महत्व बताते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने से दैहिक, दैविक, लौकिक सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलता है। भागवत कथा सामाजिक जीवन में व्याप्त दुर्गुणों को दूर करने हेतु हमें प्रेरित करता है। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया धीरेन्द्र ठाकुर, सरपंच अच्युतानंद ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री शिवजी प्रसाद यादव, जदयू प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा सत्यनारायण झा, संतोष ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष घनश्याम कुमार, मनीष ठाकुर और हजारों लोग थे।

No comments:

Post a Comment

एक साथ पांच दहेज़ मुक्त विवाह हुआ सम्पन, ग्रामीण क्षेत्रों में अंतर्जातीय विवाह से चौक चौराहा गर्म -अलीनगर【 D News ब्यूरो एम् राजा 】

एक अंतर्जातीय सहित पांच शादियां हुई अलीनगर से D News संवाददाता     【 D News ब्यूरो एम् राजा】       अलीनगर के जौघट्टा गांव में आयोजित दहेज...