Sunday 22 October 2017

दरभंग : अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गराहंट चौर से गुप्त सुचना के आधार पर अलीनगर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर देशी शराब भट्टी का किया भंडाफोर [ दरभंगा दर्पण अपडेट ] एम राजा की रिपोर्ट

दरभंगा : अलीनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता , देशी शराब के साथ भट्टी मालिक मनोज कुमार सहनी को भट्टी सहित समान के साथ ग्रिफ्तार किया गया


                                                                      दरभंगा दर्पण                   

                                                                                      खबरों से समझौता नही  

म राजा की रिपोर्ट

जिला के अलीनगर क्षेत्र के पकड़ी मौजे अंतर्गत ग्राहंट चौर से अलीनगर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह गुप्ता सूचना के आधार पर रविवार को एक झोपड़ी में छापामारी के दौरान वहां बन रहे जहरीले शराब को बरामद किया साथ ही शराब के साथ शराब बनाने वाली भट्टी सहित शराब बनाने में प्रयोग में लाए जाने वाली कई पदार्थ जो काफी खतरनाक है उसे भी बरामद किया गया है। तो वहीं मौके से भट्टी मालिक मनोज कुमार सहनी को भी अलीनगर थाना की पुलिस ने ग्रिफ्तार किया। मौके पर पहुंचे बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया की खतरनाक देशी शराब बनाने वाली भट्टी के साथ कई पदार्थ भी बरामद हुए हैं जो जहरीले पदार्थ के रूप में है शराब की भट्टी चलाने वाले मनोज कुमार सहनी जो जोहट्टा गॉव के निवासी हैं उसे भी ग्रिफ्तार किया गया है। तो वहीं इस संदर्भ में शराब बनाने वाला (भट्टी मालिक) मनोज कुमार सहनी ने बताया कि एक वर्ष से शराब का व्यवसाय कर रहा हूँ । अब सवाल यह उठता है कि पिछले एक वर्ष में देशी शराब बनाने वाला पुलिस के हत्थे कियूं नही चढ़ा क्या पुलिस जानते हुए भी अनजान बन रही थी या व्यवसायी को बचाने में कौन कौन जिम्मेदार है पुलिस इस तहकीकात में जुट गई है।तो वहीं अलीनगर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए शराब कारोबारी मनोज कुमार सहनी ने बताया इस काम मे दो तीन चेहड़ा और भी है जो जल्द से जल्द बे नकाब हो जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि 150 लीटर अर्ध निर्मित देशी शराब व 20 लीटर तैयार देशी शराब के साथ शराब बनाने वाली भट्टी, सिलेंडर , गैलन व शराब बनाने वाली पदार्थ के साथ महुआ भी बरामद हुआ जिसे अलीनगर थाना लाया गया।


No comments:

Post a Comment

एक साथ पांच दहेज़ मुक्त विवाह हुआ सम्पन, ग्रामीण क्षेत्रों में अंतर्जातीय विवाह से चौक चौराहा गर्म -अलीनगर【 D News ब्यूरो एम् राजा 】

एक अंतर्जातीय सहित पांच शादियां हुई अलीनगर से D News संवाददाता     【 D News ब्यूरो एम् राजा】       अलीनगर के जौघट्टा गांव में आयोजित दहेज...